इंदौर में रेप (rape) का एक मामला सामने आया है। यहां एक पुराने दोस्त ने पहले अपनी महिला मित्र को मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक घटना 12 दिसंबर की है। आदर्श इंदिरा नगर निवासी (Adarsh Indira nagar) 21 वर्षीय विवाहिता ने छत्रीपुरा (Chatripur) थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम को परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखाई।
स्कूल के दोस्त थे दोनों
शिकायत में महिला ने बताया कि वह आष्टा (Ashta) की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले इंदौर में उसकी शादी हुई है। वर्तमान में वो आदर्श इंदिरा नगर में रहती है। रोहित तोमर से उसकी पुरानी दोस्ती है। वह आष्टा के पास रहता था और दोनों साथ में स्कूल में पढ़ते थे। दोनों पुराने दोस्त थे इसलिए दोनों की मोबाइल पर बात होती थी।
तीनों लोगों ने किया दुष्कर्म
12 दिसंबर को रोहित ने महिला को कॉल कर इंद्रानगर(Indiranagar) के पास मिलने के लिए बुलाया। महिला वहां पहुंची और रोहित से बातचीत की। फिर रोहित उसे ऑटो में बैठाकर मांगलिया (Manglia) ले गया जहां रोहित का कमरा था। यहां कमरे में रोहित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रोहित के दो दोस्त भी वहां आ गए। उन्होंने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में रोहित और उसके दोस्तों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को दुष्कर्म के बारे में बताया तो वो उसे जान से मार देंगे।
परिजन को सुनाई आपबीति
इसके बाद रोहित और उसके दोस्त महिला को उसके घर छोड़ आए। महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों दोस्त अभी भी फरार है।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
https://bit.ly/thesootrapp
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube